तीस लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव के भरवा टोली में छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ जेपी पाठक ने बताया कि सोमवार की देर रात थाने के एसआई आकाश गिरि, प्रशिक्षु एसआई रामकुमार आत्रेय, कांस्टेबल विजय बहादुर सिंह, विनोद यादव, महिला कांस्टेबल साधना गिरि, अंजलि सिंह आदि पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में छापा मारा गया। इसमें गांव के राजाराम, तरयासुजान थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अवधेश चौहान और जगदीश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनके निशानदेही पर पुलिस ने तीन गैलन में रखी 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।