फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धर्मांतरण के आरोप में तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने का मामला, तीन हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक धर्मांतरण से जुड़ा कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
बांसगांव खास गांव के एक घर में 40 से अधिक महिलाओं के जुटने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। उन्होंने घर से धर्म विशेष की पुस्तक और पानी भरी बोतल मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ता अर्पित राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक पुरुष और एक महिला लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म विशेष स्वीकार करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक धर्म विशेष के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए मोतिहारी जिले के थाना आदापुर के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजन महतो समेत दो महिलाओं को शांतिभंग में चालान किया गया। आरोप के आधार पर पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें