फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उधार रुपये मांगने पर दी धमकी, पांच पर केस

Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। न्यायालय के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने विश्वासघात करने और धमकी देने के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तुर्कपटी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव निवासी अमरजीत कुमार गौतम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया में वाद दाखिल कर बताया था कि चौराखास थाना क्षेत्र के हरेंद्र पासवान, माला देवी, रविंद्र पासवान, छोटेलाल और पटहेरवा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव निवासी जीतन प्रसाद से अच्छे संबंध थे।
इसी का लाभ लेकर हरेंद्र पासवान और माला देवी किसी जरूरी कार्य के लिए एक वर्ष के भीतर वापस करने के वादे पर दो लाख रुपये उनसे लिए थे। अमरजीत ने कोर्ट को बताया कि वे दिए गए रुपये में माला देवी के खाते में वर्ष 2021 में यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये भेज दिए। शेष एक लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

एक वर्ष बीत जाने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी समय देते रहे। वर्ष 2024 में प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर पर पंचायत हुई, जिसमें आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्रवाई के लिए पटहेरवा पुलिस और एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें