फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद हरियाणा में करा दी शादी

Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दूसरे गांव की युवती से प्रेम किया। शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो पडरौना के निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। फ़िर लड़के के परिजनों ने मिलकर हरियाणा के एक व्यक्ति से विवाह करा दिया। अब हरियाणा में लोग महिला की पिटाई कर रहे है। 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। लड़की की मां थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है, लेकिन दो दिन तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला एसपी को तहरीर देकर कारवाई की मांग किया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दुदही क्षेत्र के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पहले शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। जब लड़की जनवरी में गर्भवती हो गई तो लड़के के घर जाकर बैठी। करीब एक सप्ताह उसके घर रही। लड़के के परिजनों ने लड़की को बहला फुसला कर लड़के के साथ पडरौना भेजकर एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। युवती के परिजनों को इज्जत की दुहाई देकर हरियाणा के कुछ लोगों को लड़के के घरवाले ने बुलाकर लड़की का विवाह करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें