अहिरौली बाजार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात लोगों पर विश्वासघात कर रुपये हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव बिंदुआर निवासी इंद्रशेन सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि महराजगंज जिले के थाना कोठीभार के गांव मटियरिया निवासी परमहंस यादव से अच्छे संबंध थे। इस कारण उनका नाती सूरज यादव अपनी जरूत बताकर 51 हजार रुपये ले लिए।
यह पैसा नकद और उसके खाते में दिया गया। काफी समय बीतने के बाद पैसा वापस मांगने पर हीला हवाली करने लगा और बाद में पैसा देने से इन्कार कर जान माल की धमकी देने लगा। आरोप है कि हथियारों के बल पर पैसे देने से इन्कार करते हुए सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। अहिरौली बाजार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी सूरज यादव, राजमोहन, प्रमोद तिवारी और अज्ञात के विरुद्ध विश्वासघात कर पैसे हड़पने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सूरज यादव अपनी जरूत बताकर रुपये ले लिए।