फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला को मिला आश्वासन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। डीएम सहित पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर 26 नवंबर को आत्मदाह करने की चेतावनी देने वाली रामपुर माफी गांव की महिला को तहसीलदार ने अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया, जिस पर महिला ने आत्मदाह का निर्णय बदल लिया।
विज्ञापन

इस गांव की निवासी शारदा देवी ने कुछ दिनों पहले डीएम, एसपी, डीजीपी और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया था कि जमीन के विवाद के निपटारे को लेकर उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया था कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो वह 26 नवंबर को आत्मदाह कर लेंगी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम ने महिला को तहसील में अपने कार्यालय बुलाया और उनकी समस्या सुनीं। वहां अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव भी मौजूद थे। महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि उसकी जमीन संबंधी समस्या का शीघ्र निस्तारण करा देंगे। इसके बाद महिला ने आत्मदाह का अपना निर्णय बदल दिया। एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि महिला अपने पुत्र के साथ आई थी और उसने लिखित रूप में आत्मदाह स्थगित करने का पत्र सौंप दिया है। इस बारे में एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने कहा कि विधिक प्रक्रिया के तहत महिला की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें