निरीक्षण करते करते एडीजी जोन। स्रोत - सोशल मिडिया
कुशीनगर। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के छात्र की हत्या पशु तस्करों ने कर दिया। इसके बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई। मामला शासन तक पहुंचा और सूबे के मुख्यमंत्री सख्त हुए। इसके बाद पशु तस्करी पर पूर्णतया लगाम लगाने की कवायद में पुलिस टीमें सक्रिय हो गई।
बृहस्पतिवार की देर शाम को गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन कुशीनगर पहुंचे, पथिक होटल में कुछ देर पुलिसकर्मियों से बात करने के बाद तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे पर यूपी- बिहार बार्डर के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे। पशु तस्करी के संभावित रास्तों पर पुलिस की सक्रियता, पुलिसिया चूक व तस्करी के ऊपर पूर्ण विराम लगाम लगाने के लिए मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद लौटते समय पटहेरवा थाने पर पहुंचे यहां पर तैनात दीवान हीरा यादव से गोरखपुर की घटना में शामिल कुचिया पिपरा गांव निवासी अब्दुल रहीम के बारे में जानकारी ली। आकस्मिक निरीक्षण को लेकर पुलिसकर्मी काफी सजग रहे। देर शाम तक कुशीनगर पथिक निवासी में मातहतों व हाईवे के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर पशु तस्करी से जुड़े जानकारी लिया।
बृहस्पतिवार देर शाम गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन तरया सुजान थानाक्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे। एडीजी के साथ जिले के एएसपी निवेश कटियार, सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह,सीओ कसया कुंदन सिंह, इंस्पेक्टर तमकुहीराज, पटहेरवा, तरया सुजान व सेवरही, हाटा मौजूद रहे। एडीजी जोन ने थानाध्यक्षों से क्षेत्र में पशु तस्करों की गतिशीलता, हाईवे से बिहार को जोड़ने वाले अन्य मार्गो पशु, कुख्यात पशु तस्करों आदि के बारे में जानकारी लेकर आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था,अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने, पशु तस्करों एवं उनके संरक्षणदाताओं, सफेदपोशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आदि का निर्देश दिया। मातहतों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर पशु तस्करी को प्रश्रय देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इसकी गोपनीय रुप से आंतरिक जांच भी की जा रही है। इसके बाद एडीजी पटहेरवा थाना पहुंचे और मुठभेड़ में गिरफ्तार कुचिया मठिया निवासी पशु तस्कर रहीम के ऊपर दर्ज मुकदमों व कार्रवाई से जुड़ी जानकारी लिए। एडीजी कुशीनगर में अभी जमे हैं।