फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाराजा शंकर और रघुनाथ शाह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता

Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की तरफ से महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए अपने शासन काल में कई योजनाएं संचालित की थीं। कार्यक्रम को डॉ. केपी गोंड, बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड, प्रीतमनाथ गोंड, गिरजेश प्रसाद गोंड, जवाहरलाल गोंड, दयाशंकर प्रसाद गोंड, हरेश गोंड, शम्भू गोंड, नागेंद्र गोंड आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरख प्रसाद गोंड और संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंगद गोंड, रामायण गोंड, जीतेंद्र प्रसाद गोंड, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें