फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर किसान के खाते से उड़ा दिए 44 हजार

Sun, 29 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। एटीएम से रुपये निकालने में मदद का झांसा देकर टप्पेबाजों ने किसान का कार्ड बदल कर 44 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौतार जंगल निवासी ब्रह्म साहनी ने बताया कि 25 मार्च को वह पैसे निकालने खड्डा के एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर गए थे। वहां दो लोग खड़े थे। जब मशीन में कार्ड डाला तो पैसा नहीं निकला। दोनों ने कहा कि सेंट्रल बैंक के एटीएम में पैसा होगा, वहां से निकाल लो। जब वह सेंट्रल बैंक के एटीएम में पहुंचे तो पीछे से वे दोनों भी आ गए और पैसा जल्दी निकालने में मदद की बात कह ब्रह्म के हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया। इसी दौरान कार्ड बदल कर दूसरा कार्ड थमाकर चले गए। कुछ देर बाद ब्रह्म साहनी के मोबाइल पर खाते से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा और 44 हजार रुपये निकल गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें