रामकोला। थाना क्षेत्र के अमडरिया में एक घर में शादी के लिए रखे सामान बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। अमडरिया निवासी कय्यूम अंसारी विदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी, बेटी और बेटा करीब 20 दिन पहले किसी रिश्तेदारी में गए थे।
जब बृहस्पतिवार को घर लौटे तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली। छत के रास्ते घर में घुसे चोर शादी के लिए एलसीडी, इन्वर्टर, धान, गेहूं समेत घर का सारा सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।