कसया। एसएसपी निवेश कटियार और सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कसया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रविन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट कट के पास छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 2784 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कसया थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार केई भोर में सूचना पर नगर के एयरपोर्ट कट के पास छापेमारी की। जिसमें दो वाहन के अंदर रखकर तस्करी के लिए ले जा रहे अंग्रेजी शराब को पकड़ा। मौके से आलोक कुमार सिंह निवासी कुट्टूपुर, थाना काजीपुर, जिला वैशाली बिहार, अजीत कुमार सिंह निवासी इकरा, थाना काजीपुर, जिला वैशाली बिहार, अम्बा राम निवासी खड़ीन थाना रामसर, जिला बाड़मेर राजस्थान, दलजीत सिंह निवासी सलोपाल थाना व्यास जिला अमृतसर पंजाब और प्रिन्स कुमार निवासी हरपुर, थाना महुआ, जिला वैशाली बिहार को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 2784 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ घटना में प्रयुक्त होने वाले एक क्रेटा और एक बिना रजिस्ट्रेशन की कार सहित 6 नंबर प्लेट बरामद किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।