फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा,

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा
विज्ञापन

नृशंस हत्या के बाद मंजर देखकर हैरान रह गए लोग
बागीश सिंह
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के भलुही टोले में तीन हत्याओं की खबर जिसने भी सुनी, हैरान रह गया। गांव के लोगों में भी चर्चा थी कि पति-पत्नी में झगड़ा तो होता था, लेकिन इस पर इतना बड़ा अनर्थ हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन

इस गांव के चुन्नू गुप्ता के तीन बेटों में राजेश दूसरे नंबर का है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ से कुछ माह पहले ही घर आया था। राजेश पत्नी निक्की, बेटे शिवम और आयुष तीन वर्ष के साथ भाइयों से अलग रहता था। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था, लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नही था कि इतना बड़ा जघन्य अपराध कर देगा। ग्रामीणों के अनुसार राजेश मां की मृत्यु के बाद लोगों के बीच आना-जाना भी कम कर दिया था। हत्यारोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी और बच्चों के सो जाने के बाद तीनों की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पैदल ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। तीन हत्याओं की बात सुनकर पुलिसवाले भी सन्न रह गए। तस्दीक के लिए पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो हकीकत पता चला। अंदर का नजारा देखकर लोग कांप उठे। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की पड़ताल में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें