फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किडनी निकालने पर मचा था बवाल, जांच में दोनों किडनी मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पथरी के ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीएम को डिप्टी सीएमओ की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीड़ित की दोनों किडनी हैं।
पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोप भ्रामक हैं, लेकिन जिस समय पीड़ित ने इलाज कराने का दावा किया है उस समय न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं था।
अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 30 जुुलाई को डॉ. विवेक के नाम पर कराया गया है। लेकिन डॉक्टर और संचालक जांच अधिकारी के सामने नहीं आए, इसके चलते अस्पताल का भी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल कोटवा पर रामपुर गांव के उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन को एक दलाल पथरी का बेहतर इलाज का झांसा देकर ले गया। पीड़ित का आरोप है कि किडनी का ऑपरेशन अस्पताल संचालक इमामुद्दीन और उसके बेटे ने किया। लापरवाही के चलते इंफेक्शन फैल गया। बाद में उसका इलाज राममनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ। पुलिस ने इस मामले में इमामुद्दीन और दलाल तार मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल संचालक के बेटे रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के हाथ इलाज के दौरान अस्पताल की ओर से कराई गई जांच पर्ची हाथ लगी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पीड़ित की जांच टीम को राम मनोहर लोहिया, लखनऊ की ओपीडी पर्ची दिनांक 26.05.2025 उपलब्ध कराई गई, इसकी रिपोर्ट में पता चला कि जांच में दोनों किडनी हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने न्यू लाइफ केयर हाॅस्पिटल, कोटवा बाजार, कुशीनगर का ओपीडी पर्चा उपलब्ध कराया गया, जिस पर हाॅस्पिटल की पंजीकरण संख्या अंकित नहीं है, न ही किसी चिकित्सक का नाम अंकित है। यह ओपीडी पर्ची दिनांक-27.04.2025 को जारी की गई है। इस पर कुछ मेडिसिन लिखी है। पुन: ओपीडी की एक दूसरा पर्चा पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराया गया है, जो दिनांक-13.05.2025 को जारी किया गया है जिस पर केवल अल्ट्रासाउंड की सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें