कैमरों की जांच करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से बाह्य सुरक्षा व्यवस्थाा की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निर्वाचन कार्यालय और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते समय वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं की गहन निरीक्षण किया।