फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: DM का सीधा निर्देश- जनसुनवाई में आई शिकायतें लंबित न हो, सुनिए और निस्तारित करवाएं

Mon, 28 Apr 2025 05:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार नियमानुसार निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को जनता दर्शन के दौरान अपने क्षेत्र की समस्याएं सुनने और शिकायतकर्ता की समस्या को स्वतः संज्ञान लेकर उसका नियमानुसार संवेदनशील होकर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में आई शिकायतकर्ताओं का प्राथमिकता में निस्तारण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनसुनवाई में आई विभिन्न शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया।

उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि जन सुनवाई के दौरान कोई भी शिकायतकर्ता यदि आते हैं तो उसकी शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को जनता दर्शन के दौरान अपने क्षेत्र की समस्याएं सुनने और शिकायतकर्ता की समस्या को स्वतः संज्ञान लेकर उसका नियमानुसार संवेदनशील होकर करने का निर्देश दिया।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एसडीएम अनिल कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें