फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर नहीं, 40 किमी दूर करा रहे इलाज

Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। बिहार खुर्द गांव में बने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। इसकी वजह से लोगों को इलाज के लिए 40 किमी दूर पडरौना मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। महिला ग्राम प्रधान सादिया परवीन ने स्वास्थ्य मंत्री व उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव बिहार खुर्द में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते तीन महीने से डाॅक्टर की तैनाती न होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मंगुरी पट्टी ग्राम प्रधान सादिया परवीन ने स्वास्थ्य मंत्री एवं उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजकर कहा कि यह अति पिछड़ा इलाका है।
विज्ञापन

बिहार बाॅर्डर से सटा कस्बा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से दर्जनों गांव समउर बाजार, कोटवा, टीकमपार, मीर बिहार, खुद्दी टोला, बिहार बुजुर्ग, गगुआ, मठिया, पिपरा बघेल आदि गांवों सहित बिहार के परसौनी, मधवापुर, महुआ पाटन, सईअनवा, मचवा आदि के लोगों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। तीन माह से अस्पताल पर डाॅक्टर की तैनाती न होने से लोगों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है। महिला ग्राम प्रधान ने अस्पताल में डाॅक्टर की तैनाती की मांग की है। परसौनी खुर्द ग्राम प्रधान रियाज उर्फ रोजा भाई का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को एक पुरुष व एक महिला डाॅक्टर की तैनाती की मांग की गई। लेकिन तैनाती नहीं होने से महिलाओं को इलाज कराने के लिए यहां से 40 किमी दूर मेडिकल कॉलेज पडरौना जाना पड़ता है। ठंड में महिलाओं को काफी परेशानी होती है। अस्पताल पर सुचारू रूप से डाॅक्टर की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी तमकुहीराज अमित कुमार राय का कहना है कि डाॅक्टर की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें