फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा सरकार में अराजकता व बेरोजगारी का माहौल

Tue, 17 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। क्षेत्र के जंगल लाला छपरा स्थित दुबौली बाजार में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि सरकार में अराजकता और बेरोजगारी का माहौल है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लल्ने कहा कि देश में अराजकता और बेरोजगारी का दौर चल रहा है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है, लेकिन सरकार ने देश का हालात चिंताजनक बना दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में यदि किसी चीज का सबसे अधिक विकास हुआ है तो वह महंगाई है। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती कीमतों से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई से राहत के लिए सत्ता परिवर्तन करना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पलटन यादव, अमित सिंह, गोरख यादव, वीरेंद्र बैठा, विंध्याचल, जीयन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें