पडरौना। किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इसमें किसानों ने नाम मिसमैच होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने की बात कही। इस पर डीएम ने मातहतों को इसका समाधान कराने और शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने पिछले माह में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आख्या को बताया। किसानों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसान नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के पुरुषोतम दुबे ग्राम चक चिंतामणि ने बताया कि सिंगहा माइनर रोड चौड़ी हो गई है, लेकिन पुलिया संकरी होने के के कारण आए दिन दुर्घटना होती है। डीएम ने संकेतक एवं सुरक्षा का इंतजाम करने का निर्देश दिए।