गोड़रिया। दुदही ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंगल नौगावां में के प्रधान पर अपने समर्थक के निजी आवास में आरओ प्लांट लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इसे सार्वजनिक जगह पर लगवाने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पंचायत अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
जंगल नौगावां निवासी भाजपा नेता नवीन ओझा ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में आरोपी लगाया था कि उनके गांव में ग्राम प्रधान ने अपने समर्थक के घर पर आरओ प्लांट लगवा दिया है।
इस पर जिला पंचायत अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने सहायक विकास अधिकारी दुदही को जांच करने का निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान व सचिव को 15 कार्य दिवस में आरो प्लांट को हटाकर किसी सार्वजनिक स्थान पर लगवाने को कहा गया था।
आज तक इसका अनुपालन नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। इसे लेकर नवीन ओझा, पप्पू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने डीएम सहित मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर प्लांट हटवाने की मांग की है।
सहायक विकास / पंचायत अधिकारी मजहरुल हक ने कहा कि सचिव के खिलाफ नोटिस भेजकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।