बरवापट्टी। दुदही ब्लॉक के अमवाखास ग्राम पंचायत के बरवापट्टी टोला के सामने नारायणी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सपा नेता मधुर श्याम राय ने 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। नारायणी नदी पर पीपा पुल बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय समाजसेवी राकेश यादव ने जनता की इस मांग को सपा नेता मधुरश्याम राय के समक्ष रखा, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन की घोषणा की। पुल न होने के कारण किसानों को छोटी नावों से जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। नाव डूबने से कई की जान जा चुकी है। संवाद