फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नर कंकाल की शिनाख्त के लिए खंगाली जा रही गुमशुदगी रिपोर्ट

Sun, 18 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के गुरुमिया अक्षयवर टोला में प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। थाने पर जिन लोगों की गुमशुदगी दर्ज है, पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। पोस्टमार्टम के दौरान होने वाली एक्सरे रिपोर्ट से नर कंकाल महिला का है या पुरूष का इसका पता चल जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान गांव में पता चला कि पड़ोस के टोले पर तीन माह पूर्व रिश्तेदारी में आया एक शख्स गायब हुआ था। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है। गुरुमिया अक्षवर टोला पर प्राथमिक विद्यालय के पीछे रामनरेश यादव के खेत में मजदूर शुक्रवार को गन्ना काट रहे थे, इस दौरान खेत के बीच में नर कंकाल देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नर कंकाल की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम रविवार को होगा। थाने पर जो गुमशुदगी दर्ज हैं उनके परिजनों से पुलिस संपर्क कर शव की पहचान करने में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार जिस टोले पर खेत में नर कंकाल मिला है। वहीं के पड़ोसी टोले पर रिश्तेदार के घर आया एक शख्स करीब तीन माह पूर्व गायब हो गया था। इसको लेकर दोनों टोले पर चर्चा है कि उसी का नर कंकाल हो सकता है। पुलिस भी उसके परिजनों से संपर्क की है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए कुछ कहने से पुलिस परहेज कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान नर कंकाल का एक्सरे कराया जाएगा। इसमें पता चल जाएगा कि मौत की वजह क्या है और नर कंकाल पुरूष या महिला का है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि नर कंकाल के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चलेगा। अभी पुलिस अपने स्तर से पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें