फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना रामकोला क्षेत्र के सिंगहा चौराहे पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव के सिंगहा निवासी मंजित यादव रविवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि शुक्रवार की मध्य रात्रि उनकी दुकान से चोरी हुई है। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज मामले की जांच कर शुरू दिया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रुस्तम उर्फ धीमक निवासी टेढ़ी, थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक डाटा केबल, दो नेकबैंड, एक एयर बर्ड और 1336 रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें