फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस के शटर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट हाउस के शटर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के गांव गिदहा चक बैरिया में बृहस्पतिवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम का शटर तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। टेंट हाउस व्यवसायी ने शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गिदहा चक बैरिया निवासी सूरज सिंह जगदीशपुर बरडीहा चौराहे से गिदहा चक बैरिया जाने वाले मार्ग पर नहर के किनारे एक गोदाम में टेंट हाउस एवं डीजे का सामान रखे हुए हैं। शुक्रवार सुबह कुछ सामान लाने गोदाम पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। गोदाम में रखी तीन डीजे मशीन, सात बड़े साउंड बॉक्स, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, टुल्लू पंप, हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा और टेंट के कुछ सामान चोरी हो गए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। पीड़ित व्यवसायी ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अहिरौली बाजार विवेकानंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें