फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोट लगने से हुई थी युवक की मौत, नहीं दर्ज हुआ केस

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया बाजार। बरात से लौटने के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विशुनपुरा पुलिस मौत का साक्ष्य नहीं होने का दावा करते हुए कार्रवाई से कन्नी काट रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव के टिकुलिया टोला निवासी 25 वर्षीय शाहिद नौ फरवरी को बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गांव से गई बरात में शामिल होने गया था।
देर रात को वह लौटा और सुबह बिस्तर पर मृत हालत में मिला। गांव वालोंं ने परिजनों से आनन-फानन में शव का दफन करा दिया। इसकी जानकारी होने के बाद इसका भाई मकसूद आया और गांव में पता लगाने के बाद पुलिस को तहरीर देकर भाई की हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने पडरौना नायब तहसीलदार शैलेष सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई। बावजूद विशुनपुरा पुलिस कार्रवाई करने से कन्नी काट रही है और मामले को दूसरे तरफ मोड़ रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस दस से अधिक लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में रखा है।
थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अभी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल रहा है। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें