सलेमगढ़। तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सलेमगढ़ चौराहे के पास रविवार को तीन बजे अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर पीछे बैठी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग निवासी पूनम चौरसिया (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे उसके पति बाबूलाल चौरसिया सुरक्षित बच गए।
सलेमगढ़ बाजार की ओर से तमकुहीराज लौट रहे बाइक सवार दंपती हाईवे स्थित सलेमगढ़ बाजार के पास हादसे का शिकार हुए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बहादुरपुर चौकी पुलिस ने घायल को एनएचएआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा।