फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

कसया-तमकुही मार्ग पर पंसरवा पुल के पास हुआ हादसा
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुही मार्ग पर पंसरवा पुल के पास रविवार को ससुराल आया बाइक सवार युवक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस बुलाया। एंबुलेंस पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
सेवरही थानाक्षेत्र के गौरी जगदीश निवासी 28 वर्षीय उपेंद्र भारती मठिया भोकरिया ब्रजेश प्रसाद के घर ससुराल आए थे। वह मठिया भोकरिया से गुरवलिया बाजार चौराहे पर दाढ़ी बनवाने गए थे। वहां से वह ससुराल लौट रहे थे। पंसरवा पुल के पास एक कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जब तक लोग वहां पहुंचते, उससे पहले चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के गांव और ससुराल में मचा कोहराम
उपेंद्र भारती की मौत से ससुराल और उसके घर कोहराम मच गया। उपेंद्र दस दिन पहले विदेश से गांव आया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को पत्नी से मिलने ससुराल गया। रविवार दोपहर बाद दाढ़ी बनावाने गुरवलिया बाजार गया था। पत्नी पुष्पा और चार वर्षीय बेटा आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें