फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

Fri, 23 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के बांसगांव चौरिया में बुधवार की शाम को फुटबाॅल खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण बवाल बढ़ने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में घायल युवक की तहरीर पर दूसरे पक्ष के सगे भाईयों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बांसगांव चौरिया में रोज की तरह रिजवान बुधवार की शाम को फुटबाल खेलने का अभ्यास कर रहा था। इस दौरान वहां पर गांव का 23 वर्षीय शत्रुधन गोड़ भी पहुंच गया। फुटबाल खेलने को लेकर रिजवान और शत्रुधन के बीच मारपीट हो गई।
आरोप है कि रिजवान का भाई अरशद जमाल चाकू से शत्रुधन के कंधे पर वार कर दिया। पुलिस शत्रुधन की तहरीर पर दोनों भाईयों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें