फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता फाॅर्म जमा करने पहुंचे ग्रामीण, अफसर नदारद

Fri, 23 Jan 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही सामने आई है। प्रमाणित अभिलेख जमा न करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद जब ग्रामीण फाॅर्म जमा करने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे तो नामित अधिकारी के अनुपस्थित रहने से उन्हें दिनभर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

खानूछपरा गांव के करीब 40 ग्रामीण हाथों में नोटिस लेकर सुबह ही नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर पहुंच गए। नोटिस में जिन अधिकारी के पास फार्म जमा करने का निर्देश था, उन्हें खोजते ग्रामीण पूरे ब्लॉक परिसर में घूमते रहे, न तो किसी स्थान पर फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई थी और न ही किसी ने स्पष्ट जानकारी दी।
ग्रामीण रमावती, पुनिता, चंदा, सुनिता, विजय, बिरबल, पिंटू, चंद्रिका और रहिमन ने बताया कि वे सुबह से बैठे हैं। बीडीओ ने ग्रामीणों से स्वयं फार्म लेकर उन्हें शांत कराया। बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके फार्म सुरक्षित रूप से जमा कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें