फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटते देख बेहोश हुआ युवक, जेसीबी छोड़कर लौट गई राजस्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटते देख बेहोश हुआ युवक, जेसीबी छोड़कर लौट गई राजस्व टीम
विज्ञापन

- विजयपुर में अवैध कब्जा हटाने की गई थी पुलिस और राजस्व टीम
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर में रविवार को ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटाने गई पुलिस व राजस्व टीम की कार्रवाई के दौरान एक युवक बेहोश हो गया। उसके बाद मौके पर हलचल मच गई। राजस्व टीम जेसीबी को मौके पर छोड़कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा की निर्वतमान प्रधान मालती सिंह ने 22बी के तहत न्यायालय में शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर डीएम ने 25 फरवरी को राजस्व विभाग को जांच एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। रविवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तो कब्जाधारक ने दो दिन की मोहलत मांगी लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात नहीं सुनी। उसके बाद अतिक्रमण करने वाले परिवार का चंद्रेश्वर बेहोश होकर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन युवक को अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बेहोश हुए युवक के पिता इन्नर कुशवाहा का कहना है कि यह जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से उसने 10 वर्ष पहले खरीदा था। इस संबंध में कानूनगो कृष्णमोहन यादव ने बताया कि कब्जा करने वालों को कार्रवाई से पहले समन तामिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें