फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के पंखे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के पंखे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन

- हरिहरपुर गांव के पासी टोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पासी टोला में एक महिला का शव छत के पंखे में लटका मिला। घटना की जानकारी परिवारीजनों को होने पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तमकुहीराज चौकी की पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
हरिहरपुर गांव के पासी टोला निवासी ध्रुप पासी की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी का शव रविवार की सुबह उनके कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। परिवारीजनों के सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें