फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान को सिपाही पर धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल

Fri, 12 Dec 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। सोशल मीडिया पर तीन दिनों से वायरल हो रहा एक कथित ऑडियो पटहेरवा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। वायरल ऑडियो में दो व्यक्तियों की बातचीत सुनाई पड़ रही है, जिनमें एक को पटहेरवा थाने पर तैनात एक सिपाही और दूसरे को थाना क्षेत्र के ही एक गांव का ग्राम प्रधान बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

ऑडियो में सिपाही ग्राम प्रधान पर किसी मामले में लिखित बयान तैयार कर पुलिस को देने का दबाव बनाता सुनाई पड़ रहा है। सिपाही कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहता है कि अगर लिखित बयान नहीं दिया गया तो चौकीदार से तहरीर लेकर भी कार्रवाई की जा सकती है। यह पूरा प्रकरण एक दुर्घटना के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस संबंध में सीओ तमकुहीराज, राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक किसी ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि आवाज किसकी है तथा बातचीत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें