फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद ने खड्डा में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई

Fri, 12 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा में बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान सांसद ने खड्डा के ग्रामसभा सोहरौना स्थित खेल मैदान को उच्च स्तरीय ग्रामीण स्टेडियम बनाने की मांग की। उन्होंने लोकसभा में कहा कि इस स्टेडियम के उच्चीकृत होने से क्षेत्र के खेल प्रतिभा में निखार आएगा।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कुशीनगर के कई युवा सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। ऐसे में सोहरौना का खेल मैदान ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि सोहरौना के करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल वाले इस खेल मैदान का प्रस्ताव पहले ही जिला प्रशासन की तरफ तैयार कर उत्तर प्रदेश खेल विभाग को भेजा जा चुका है।
भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम आरक्षित भी कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की तरफ से भेजा गया प्रस्ताव अब तक केंद्रीय खेल मंत्रालय तक पहुंच चुका होगा। सदन में अपनी मांग रखते हुए उन्होंने कुशीनगर लोकसभा के युवाओं को खेल विभाग से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सोहरौना में एक उच्च कोटि के ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। आधुनिक खेल संरचना के अभाव में खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पा रहे हैं। यदि स्टेडियम का निर्माण हो जाए तो ट्रैक, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैठने की सुविधा और प्रशिक्षण संसाधनों के साथ यह मैदान ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें