कप्तानगंज। कस्बा के डीसीएफ चौक के पास रविवार को बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग एक अनियंत्रित ट्रक में आकर घायल हो गए। बाइक सवार बुजुर्ग ट्रक ने करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौजूद लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें घर भेज दिया। उधर मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक ट्रक समेत वहां से भाग गया।
विज्ञापन
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलुआ निवासी 60 वर्षीय नसीलुहक बाइक से रविवार की दोपहर के समय डीसीएफ चौक की तरफ से जा रहे थे। उसी दौरान रामकोला की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया, इससे वे ट्रक में फंसकर घसीटते हुए करीब 200 मीटर आगे तक चले गए। मौजूद लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना नही मिली है।