फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 800 मीटर दौड़ में किताबुद्दीन और आतिया ने बाजी मारी

Sun, 07 Dec 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मी पट्टी के मैदान में किया गया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में किताबुद्दीन और बालिका वर्ग में आतिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने फीता काटकर किया। समापन खंड विकास अधिकारी पथरदेवा ने किया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में किताबुद्दीन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आतिया ने जीत दर्ज की।
जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सुदर्शन ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कुलदीप पहले स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अकटहिया की टीम विजेता और शाहपुर भिखम की टीम उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम ने खिताब जीता। रामचन्द्र इंटर कॉलेज की टीम को उप विजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

लांग जंप में जूनियर वर्ग में नितेश और सीनियर वर्ग में करन ने पहला स्थान हासिल किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी की टीम ने जीत दर्ज की। कृषि मंत्री ने सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र, ट्रॉफी व पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीपू शाही, जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर सिंह, फुटबॉल कोच जय कुमार राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें