फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसे चोर ने नकदी व जेवर उड़ाए

Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मोगलपुरा में खिड़की के रास्ते चोर घर में घुसकर नकदी और आभूषण चुरा लिए। मोबाइल से सिम निकालकर फोन-पे से खरीदारी व गेम खेलकर 67 हजार रुपये खर्च कर दिए। पीड़ित ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सबीर मंसूरी पुत्र समसुल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 24 जून की रात वह अपने घर के दूसरे मंजिल के कमरे में सो रहा था। इसी बीच उसके कमरे में चोर घुसकर 42.50 हजार नकद, सोने की चेन, अंगूठी तथा मोबाइल का सिम निकाल लिया। उस सिम से फोन-पे की सुविधा थी। उसके बाद चोर ने 15 हजार, करीब 52 हजार की खरीदारी सहित विभिन्न गेम एप पर खर्च कर दिया। जब वह बैंक से संपर्क किया और लेन-देन का विवरण निकलवाया तो इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने पट्टीदारी के एक युवक पर इस चोरी अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें