फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लुढ़कने लगा पारा...बढ़ने लगे सांस के मरीज

Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पारा नीचे आने के बाद अब सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे मरीजों की डॉक्टर जांच करने के साथ ही दवा देकर उन्हें बचाव की सलाह भी दे रहे हैं। रविवार को जिले के 52 न्यू पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा मेले में पेट, त्वचा के मरीजों की भी संख्या अधिक रही। इसके अलावा सामान्य रोग से पीड़ित मरीजों ने भी मेले में ही उपचार कराया।
विज्ञापन

मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी बलकुड़िया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान डॉ. विकास, डॉ. शिप्रा, फार्मासिस्ट प्रभुनन्दन, नेत्र परीक्षक सौरभ तिवारी, वार्ड ब्वॉय अमित, एलटी संतोष कुमार ने मरीजों की जांच की और उनमें दवा का वितरण किया।
यहां कुल 57 मरीजों ने उपचार कराया। सांस, पेट, त्वचा व मधुमेह के अलावा बुखार, बदन दर्द, आंख, कान, दांत से संबंधित आये मरीजों का उपचार कर उन्हें बचाव की जानकारी दी गई। सुबह 11 बजे के बाद पीएचसी पर लगे मेले में मरीज उपचार कराने पहुंचे। हालांकि, डॉक्टर पहले से ही अपने तय समय पर उपस्थित हो गए थे। मेले में तीन मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें