फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा तापमान

Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भीषण गर्मी और लू का असर कम नहीं हो रहा है। बुधवार को सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। गर्मी राहगीरों के चेहरे की रंगत बिगाड़ रही है।कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह से ही आसमान में सूरज अंगारे बरसाने लगा। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचाव के लिए दो पहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर सिर व चेहरा ढक कर निकले। इसके बाद भी लू की वजह से हलक सूख रहे थे। राहगीर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ठंडा पानी, पना या फिर शिकंजी पीकर राहत पाने का जतन करते दिखे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं। इससे अत्यधिक तपिश महसूस की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम रहेगा। दिन में तेज धूप होगी और लू चलेगी। उन्होंने कहा कि किसान दोपहर में खेत में न जाएं। सुबह व शाम के समय खेत में जाएं। गन्ना, मक्का आदि फसलों को गर्मी से बचाने के लिए हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। जबकि दुधारू मवेशियों को छायादार स्थान पर बांधे और चरही के पास ही पीने का पानी उपलब्ध कराएं ताकि प्यास लगने पर मवेशी को तुरंत पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें