फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाली दूतावास ने जताया योगी सरकार का आभार

Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेपाल दूतावास ने जताया योगी सरकार और यूपी पुलिस और कुशीनगर पुलिस का आभार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सपहा। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने कुशीनगर में नौकरी और विदेश भेजने के नाम पर नेपाली युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की है। दूतावास की तरफ से पत्र जारी कर बताया गया है कि सोशल मीडिया और आकर्षक रोजगार के झांसे में फंसाकर नेपाली नागरिकों का शोषण एवं मानव तस्करी किए जाने की सूचना के आधार पर यूपी पुलिस, भारत सरकार के संबंधित विभागों तथा गैर सरकारी संस्था केआईएन इंडिया के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया गया। कुशीनगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई को दोनों देशों के बीच मानव तस्करी और साइबर ठगी के खिलाफ समन्वित प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। कुशीनगर जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई पुलिस कार्रवाई में नेटवर्किंग फ्रॉड के जाल में फंसे 453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इनमें 115 महिलाएं और 338 पुरुष शामिल हैं। सभी को जिला पुलिस कार्यालय, रुपन्देही (नेपाल) को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें