गंगुआ बाजार। बिहार के एक गांव से भटककर समउर बाजार पहुंची किशोरी को पुलिस कर्मी चौकी पर ले गए। किशोरी के बताए गए पते के आधार पर परिजनों से संपर्क कर उन्हें सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के शीतल चौराहा बनकटिया गांव की 17वर्षीय किशोरी समउर बाजार में इधर-उधर घूम रही थी। गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज समउर राहुल कुमार सिंह कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से पुलिस चौकी लेकर गए।
पुलिस चौकी पहुंचे किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शनिवार दोपहर एक बजे जमुनहा बाजार गई थी और वहीं से भटक गई थी। उन्होंने कटेया (बिहार) थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दी है। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार से भटककर समउर बाजार पहुंची किशोरी को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।