फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने की घटतौली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार में रविवार की सुबह गन्ना बेचने आए किसान ने गन्ना तौल में घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि प्रतिदिन 100 से अधिक किसान गन्ना बेचने यहां आते हैं, उनसे घटतौली की जा रही है। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पकहा गांव के मोहन गुप्त सुबह अपना गन्ना बेचने जटहा पहुंचे। पास के एक धर्म कांटा पर ट्राली सहित गन्ने का तौल कराया तो वहा 62.80 क्विंटल आया। दूसरे धर्म कांटा पर तौल कराया तो 63.90 क्विंटल वजन आया। किसान ने जटहां बाजार थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर जटहा ने बाट माप अधिकारी जितेंद्र पांडेय को सूचना दी। जितेंद्र पांडेय ने बताया कि थाने से घटतौली की जानकारी मिली है। जांच कर धर्मकांटा संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें