फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया और सिवान की टीमों में होगी खिताबी जंग

Sat, 20 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। क्षेत्र के जोगियां स्थित स्व. शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में यूथ क्लब जोगियां की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने छपरा की टीम को तीन-एक से हराकर फाइनल में जगह बना ली। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवरिया और सिवान के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच के पहले हाफ में देवरिया की टीम ने दो गोल करके मैच में बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के दसवें मिनट में छपरा कि टीम ने एक गोल किया, लेकिन मैच के अंतिम क्षण में देवरिया की टीम ने एक गोल मारकर मुकाबले को 3-1 से जीत लिया।
मैच के रेफरी मकसूद आलम रहे, जबकि लाइन मैन प्रभात मिश्रा व अशोक यादव रहे। मैच का शुभारंभ पूर्व आरटीओ सुभाषचंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले अनुभव राय, मोहित प्रजापति, लालाबाबू यादव, चंद्रदीप कुशवाहा, डॉ. मजहर अली, अमित सिंह, किरन गुप्ता, संध्या शर्मा, रिशु यादव, काजल शर्मा, निशु कुशवाहा, सुनंदा शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नितांत सिंह, इसराइल अंसारी, भुनेश्वर कौशल, किशोर सिंह, योगेंद्र कुमार, हदीश अंसारी, सिकंदर गोंड, जमशेद, मुन्ना शर्मा, मुस्लिम, बैतुल्लाह, हरेंद्र गुप्ता, संजय कुशवाहा, विभूति पाठक, बीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें