अहिरौली बाजार। कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम सभा परतावल में सोमवार को शिकायतकर्ता के शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की अनियमितता की जांच की।
परतावल गांव निवासी अमरनाथ यादव ने अपने ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में उप लोकायुक्त को विकास से संबंधित कुछ बिन्दुओं पर लिखित शिकायत पत्र देकर ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। जिसमें उप लोकायुक्त ने जिलाधिकारी कुशीनगर को एक पत्र भेजकर जांच हेतु निर्देश दिया था। उसके बाद जिलाधिकारी ने त्रिसदस्यीय टीम गठित कर उक्त मामले का स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया था। उसी निर्देश का पालन करते हुए एसडीएम कप्तानगंज अनिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह मौके पर पहुंचकर सभी बिन्दुओं पर जांच कर स्थलीय निरीक्षण भी किया।