फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाप्रबंधक ने कप्तानगंज स्टेशन पर सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 10 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने कप्तानगंज स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत होने वाले कार्यों का जायजा लिया साथ ही गोरखपुर से पनियहवा तक हो रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण की गहनता से जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सोमवार को महाप्रबंधक का विशेष सैलून 10:17 पर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और पांच मिनट तक रुकी रही। इस दौरान सैलून से ही महाप्रबंधक ने गोरखपुर से पनियहवा तक रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्यों के बारे में गहनता से जानकारी ली और निर्धारित समय के भीतर मतहतो को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कप्तानगंज स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने रेलवे स्टेशन के पैनल,यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, पैदल फुट ओभरब्रिज एवं स्टेशन पर स्थित कार्यालयों की भी जानकारी ली। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार, स्टेशन अधीक्षक शशिकांत, वाणिज्य अधीक्षक सुनीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक गुलाब सरोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें