फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले के पांच केंद्रों पर होगी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को दो सत्रों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। करीब 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। केंद्र की 500 मीटर की परिधि में फोटो काॅपी की दुकान, साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। वहां फोन कर अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी जानकारी के अलावा परीक्षा केंद्र से जुड़ी अन्य जानकारी ले सकेंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए कक्षा निरीक्षकों की तैनाती कर ली गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा जिला प्रशासन की तरफ से एक-एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अथवा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बिजली निगम, परिवहन निगम और यातायात पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

0

इन केंद्रों पर होगी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा
शहर समेत आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज, स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज साखोपार में एक-एक और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी समेत दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आवागमन की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें