फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वृहद रोजगार मेला 17 को, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Wed, 11 Mar 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में 17 मार्च को बृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें विभिन्न प्राइवेट कंपनियां शामिल होंगी, जिसके भर्ती अधिकारी 1000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगे।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के आयोजित इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 30 से 35 प्रतिष्ठित कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल होंगे, जो लगभग 1000 विभिन्न पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, लाइफ एडवाइजर, इंजीनियर, अप्रेंटिस ट्रेनी, प्रोडक्शन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, होम हेल्थ केयर स्टाफ, फील्ड एचआर, स्टोर मैनेजर, मीटर रीडर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन कर संबंधित कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें