कुशीनगर। एसटीएफ और पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी पशु तस्कर जुबैर के गिरोह की तरह जिले में पशु तस्करी के कुछ और गैंग भी हैं, जिनका कनेक्शन बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़ा है।
इसमें पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया के रियाज उर्फ ननकी, जटहा का जवाहिर यादव, गोपालगंज का साबिर प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं जुबैर के एनकाउंटर के बाद पुलिस और एसटीएफ ने उसके करीबी मन्नू शाह के रिश्तेदार, रिजवान, अमीर शाजिद, नजीम, महबूब शाजिद सहित करीब छह से अधिक रामपुर जिले के रहने वाले गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे पशु तस्करों की तलाश तेज कर दी है।
दूसरी ओर सीवान के बूचड़खाने से मिल रहे कनेक्शन के बीच जुबैर के नेटवर्क में मन्नू के दामाद का नाम सामने आया है। यह पश्चिमी यूपी के पशुओं को कुशीनगर सीमा पार कराते हुए सिवान में ले जाकर रखते थे और वहां से उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस की सक्रियता जब हाईवे पर बढ़ती थी तो जुबैर को पशुओं को बिहार की सीमा में दाखिल कराने का टास्क मिलता था। संवाद