रामकोला। थानाक्षेत्र अंतर्गत बनकटा चौराहे पर ग्राम पंचायत बड़हरा लक्ष्मीपुर टोला सिकटिया निवासी 52 वर्षीय डॉ. ददन सिंह पटेल को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा बाबू टोला सिकटिया सिकटिया निवासी डाॅ. ददन सिंह पटेल बनकटा चौराहा के पास मेडिकल स्टोर की दुकान किए हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बनकटा चौराहे पर ठोकर मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग सीएचसी पर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उप निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।