फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिसवा मनिराज गांव का सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा एडीओ पंचायत के निरीक्षण में सिसवा मनिराज गांव में जगह-जगह गंदगी मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने गांव में तैनात सफाई कर्मी को निलंबित कर नेबुआ नौरंगिया के एडीओ पंचायत को दूबारा जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि खड्डा एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत सिसवा मनिराज में तैनात सफाई कर्मी पतिराज गांव में साफ-सफाई का कार्य नहीं करते हैं। इसके चलते गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। तैनात सफाई कर्मी अपने पदीय दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं करते हैं। इसको गंभीरता से लेते हएु सफाईकर्मी पतिराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबंध कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें