फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क तक पहुंची बांसी नदी लोगों ने जताई कटान की आशंका

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जोगनी से गोलाघाट जाने वाली सड़क के पास तक बांसी नदी पहुंच गई है। पहले यह नदी सड़क से काफी दूर बहती थी। आसपास गांव के लोगों का कहना है यदि समय रहते बचाव के इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले बरसात में नदी का कटान रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजपुर तिराहे से गोलाघाट व जोगनी होते हुए नरवाजोत तक लगभग चार किमी लंबा संपर्क मार्ग पिछले कई वर्ष से बासी नदी के कटान के चपेट में है। बांसी नदी तीन चार साल पहले तक संपर्क मार्ग से काफी दूर बहती थी, वह अब धीरे-धीरे कटान कर सड़क के पास तक बहने लगी है। इसके चलते इस मार्ग से आवागमन करने वाले राजपुर बगहा, राजपुर खाश, गोलाघाट, जोगनी, इमिलिया टोला, नौका टोला, प्रभुनाथ चौराहा, बुटन टोला, मोती राय टोला, नरवाजोत आदि गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
क्षेत्र के यमुना सिंह, ध्रुव निषाद, सरल शर्मा, सुदामा यादव, शिवजी रजक, राजकिशोर निरंकारी आदि का कहना है कि यदि बरसात के पहले इस सड़क की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नही किया गया, तो बरसात में सड़क की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें