फाजिलनगर। क्षेत्र के पटखौली स्थित महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पूर्व विधायक डाॅ. पीके राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम को संतोष कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अहलादपुर जैनेंद्र राय उर्फ पप्पू राय और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कमलेश कुमार पांडेय ने किया। इसके पूर्व अंजली पांडेय, अनुराधा गोंड़, सुमन कुशवाहा, रौशनी कुशवाहा, श्वेता शर्मा और सायना आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। अंत में प्राचार्य डाॅ. विवेक पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान डाॅ. जय प्रकाश प्रजापति, राजन बरनवाल, गोविंद प्रसाद, डाॅ. सुधा पांडेय, रीना कुशवाहा, डाॅ. अमृता श्रीवास्तव, शिल्पा द्विवेदी, फूलमती कुशवाहा, साधना राव, पुनीत राज पाठक, नंदकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।